ईरान के उप गुप्तचर मंत्री ने कहा है कि देश के विभिन्न क्षेत्रों से आतंकवादी संगठन अलक़ायदा के तीस आतंकियों को गिरफ़्तार किया गया है।
अली ख़ेज़ाई मशहद में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पिछले एक महीने के दौरान सुरक्षा बलों ने देश के विभिन्न क्षेत्रों से अलक़ायदा के तीस तत्वों को गिरफ़्तार किया।
ख़ेज़ाई ने यह बयान करते हुए कि गुप्तचर मंत्रालय ने ग्यारह सितंबर की घटना के बाद से ही ईरान में अलक़ायदा के तत्वों पर निरंतर नज़र रखी है, कहा कि आतंकवादी गुट सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर विध्वंसक कार्यवाहियां करने में तनिक में संकोच नहीं करते हैं।
उन्होंने इसी प्रकार दाइश सहित आतंकवादी गुटों के इराक़ और अन्य इस्लामी देशों में अपराधों की ओर संकेत करते हुए कहा कि इन गुटों को अमरीका और इस्राईल का भरपूर समर्थन प्राप्त है और इन्हीं के समर्थन से यह गुट आम नागरिकों पर आक्रमण करते हैं।
ख़ेज़ाई ने कहा कि तकफ़ीरी और दाइश गुट को केवल शीया मुसलमानों से शत्रुता व समस्या नहीं है बल्कि यह सारे मुसलमानों के शत्रु हैं और इराक़ के उत्तरी नगर मूसिल में होने वाले हालिया अपराध, इसका स्पष्ट उदाहरण है।
14 जून 2014 - 09:19
समाचार कोड: 615878
ईरान के उप गुप्तचर मंत्री ने कहा है कि देश के विभिन्न क्षेत्रों से आतंकवादी संगठन अलक़ायदा के तीस आतंकियों को गिरफ़्तार किया गया है।